खदान में डूबी महिला, 24 घंटे बाद भी शव गायब! NDRF का इंतजार करते रहे ग्रामी

Updated:
विज्ञापन

विरोध करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

गावां के तारापुर गांव में खदान में डूबी महिला का शव 24 घंटे बाद भी बरामद नहीं हुआ। ग्रामीण एनडीआरएफ टीम के इंतजार में आक्रोशित, आंदोलन की दी चेतावनी।

विज्ञापन

गावां,गिरिडीह: गावां थाना क्षेत्र स्थित जमडार पंचायत के तारापुर गांव के पास बंद पड़े पत्थर खदान में डूबी महिला का शव 24 घंटे बाद भी बरामद नहीं हो पाया है. सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे लौरिया गांव निवासी 51 वर्षीय सावनी हांसदा पत्थर खदान में डूब गई थी. आसपास के लोगों ने शोर-गुल कर महिला को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए. महिला की दोनों चप्पल खदान के पानी में तैरती मिलीं.

मामले की सूचना पर गावां थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर शव बरामद कराने का आश्वासन दिया था. मंगलवार को थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार और सीओ अभिषेक कुमार सिंह ने घटनास्थल के पास पहुंचकर स्थल का मुआयना किया. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एनडीआरएफ की टीम को बुलाने के लिए पत्राचार किया गया है.

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मंगलवार को काफी संख्या में ग्रामीण अहले सुबह से ही एनडीआरएफ टीम का इंतजार करते रहे. देर शाम तक टीम के नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. ग्रामीणों का कहना था कि यदि बुधवार को टीम नहीं आती है, तो सभी ग्रामीण सड़क जाम कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार प्रशासन को सूचना देने के बाद भी शव बरामदगी के लिए ठोस पहल नहीं की जा रही है. घटना के बाद सावनी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मौके पर संतोष मरांडी, तालो मुर्मू, सुरेंद्र हेम्ब्रम, मनोज हांसदा, बालदेव मरांडी, मोहन मरांडी, सुराय हेम्ब्रम, सुखो मरांडी, नरेश सोरेन, जितना हांसदा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
Binod Pandey

लेखक के बारे में

By Binod Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola