जेवर साफ करने के बहाने घर में घुसे ठग! महिला से सोने की कानबाली-अंगूठियां लेकर फरार

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह के पचंबा में दो ठगों ने जेवर चमकाने का झांसा देकर महिला के सोने के गहने उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

गिरिडीह: घर पहुंचकर सोने के आभूषण साफ करने का झांसा देना एक महिला को महंगा पड़ गया. दो अज्ञात युवकों ने महिला को अपनी बातों में उलझाकर उसके सोने के आभूषण ले लिये और देखते ही देखते मौके से फरार हो गये. घटना पचंबा थाना क्षेत्र के पचंबा की है. मामले को लेकर पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

जेवर साफ करने के बहाने घर पहुंचे युवक

बताया गया कि दो अज्ञात व्यक्ति पचंबा निवासी अरबिंद कुमार केडिया के घर पहुंचे. दोनों ने खुद को जेवर साफ करने वाला बताते हुए घर में मौजूद आभूषणों को चमकाने की बात कही. उनकी बातों पर विश्वास करते हुए अरबिंद कुमार केडिया की पत्नी ने सोने की एक जोड़ी कानबाली और दो अंगूठियां साफ करने के लिए उन्हें दे दीं.

आभूषण लेकर फरार हुए आरोपी

आरोप है कि दोनों ठगों ने आभूषण साफ करने की प्रक्रिया शुरू करने का नाटक किया. इसी दौरान महिला को झांसे में लेकर दोनों सोने के आभूषण लेकर घर से निकल गये. कुछ देर बाद जब महिला को ठगी का एहसास हुआ, तब तक दोनों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे.

घटना के बाद परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद अरबिंद कुमार केडिया ने पचंबा थाना में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola