Giridih News: विधवा ने की खाते में फर्जीवाड़ा कर राशि निकासी की शिकायत
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: विधवा महिला के खाते में फर्जी तरीके से एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल नंबर जोड़कर राशि की निकासी करने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर महिला ने अहिल्यापुर थाना में आवेदन देकर जांच और कारवाई की मांग की है.
विज्ञापन
थाना में दिए आवेदन में बघाडीह की अफसाना खातुन (पति स्व आजाद अंसारी) ने कहा है कि उन्होंने इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक में एक खाता खुलवाया है. खाते में बभनडीहा गांव के समबूल फैजानी ने फर्जी तरीके से अपने मोबाइल नंबर को जोड़कर फोन पे बना लिया, और फर्जी तरीके से उसके खाते से जमा र 42,479 एवं तीन हजार रुपए पेंशन का कुल 45479 रुपए निकाल लिया.
मामले की जांच पड़ताल की जा रही है
बैंक से स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि बभनडीहा के समबूल फैजानी ने फर्जी तरीके से उसका रुपया निकाल लिया है. घटना को लेकर महिला ने अहिल्यापुर थाना में आवेदन देकर जांच एवं कार्रवाई करने की मांग की है. इधर अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी ने कहा कि आवेदन मिला है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










