भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री का स्वागत

भाजपा के बिहार व झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी रविवार को देवघर से रांची जाने के क्रम में पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत जायसवाल के आवासीय कार्यालय में कुछ देर के लिए रुके.
डुमरी. भाजपा के बिहार व झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी रविवार को देवघर से रांची जाने के क्रम में पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत जायसवाल के आवासीय कार्यालय में कुछ देर के लिए रुके. श्री जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय भाजपाइयों ने श्री त्रिपाठी का स्वागत किया. श्री त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में चल रही चुनावी तैयारी, एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार समेत अन्य बातों की जानकारी ली और कई निर्देश दिये. कहा कि देश की विकास की रफ्तार की निरंतरता व देशहित में और भी बड़े फैसले के लिए प्रचंड बहुमत की आवश्यकता है. कहा कि देश एक सशक्त व्यक्ति के हाथ में है. मौके पर गिरिडीह लोकसभा संयोजक प्रकाश सेठ, भरत यादव, जिवाधन महतो, कृष्णकांत शर्मा, दशरथ महतो, भैरो महतो आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










