ePaper

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Updated at : 11 May 2024 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

निर्वाचन आयोग के स्वीप अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में शनिवार को बाल/किशोर/तरुण सभा का आयोजन किया गया. राजीव सिन्हा ने बताया कि सीबीएसई के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया.

विज्ञापन

गिरिडीह. निर्वाचन आयोग के स्वीप अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में शनिवार को बाल/किशोर/तरुण सभा का आयोजन किया गया. राजीव सिन्हा ने बताया कि सीबीएसई के निर्देश पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया. इसमें बच्चों को मतदान की महत्व बताया गया. बाल सभा में अंशिका, तनुश्री, प्रीति कुमारी, हर्षिता, राजन, प्रिया कुमारी, रौनक रंजन, सुधांशु, हर्षित, अनुष्का व वैष्णवी ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं, पायल सिंह, प्रियंका दुबे, मंजीत सिंह, शानवी श्रेया व पंकज यादव ने मतदाता जागरूकता पोस्टर का प्रदर्शन किया. बच्चों ने परिवार एवं मुहल्ले वासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली. शिक्षक अजीत मिश्रा व हरिशंकर तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता अपनी एक आहूति डालकर मतदान को उत्सव के रूप में मनायें. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप सिन्हा, सरिता कुमारी, राजेंद्र लाल बरनवाल समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola