Giridih News :जमीन विवाद में हिंसक झड़प, आधा दर्जन घायल

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :19 Apr 2026 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :जमीन विवाद में हिंसक झड़प, आधा दर्जन घायल

Giridih News :धनवार प्रखंड क्षेत्र की बरजो पंचायत अंतर्गत दूल्हो मौजा स्थित आदर्श कॉलेज के पास रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये, इसमें एक युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

विज्ञापन

घायलों में बनगड़गी निवासी अमर कुमार सिंह (30), उत्तम सिंह (28) व पिंकू कुमार सिंह (33) तथा दूसरे पक्ष के दूल्हो गांव निवासी रतन कुमार सिंह (35) व रणवीर सिंह (15) शामिल हैं. उत्तम की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

दुकान तोड़ने का वीडियो बनाने के दौरान हमला का आरोप

घटना के संबंध में घायल उत्तम ने बताया कि उसके घर में भतीजी की शादी की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि उनकी जमीन पर जेसीबी मशीन से दुकान तोड़ी जा रही है. मौके पर पहुंचकर जब वह वीडियो बनाने लगा, तो ऋषि ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया. इसके बाद मौजूद लोगों ने लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर दिया.उत्तम के अनुसार हमले में ऋषि, लवली कुमारी, रविंद्र भोक्ता, रणवीर सिंह, टुन्नी देवी, सजन सिंह की पत्नी, रतन सिंह, पवन सिंह, पंचानंद राय सहित अन्य कई लोग शामिल थे. शोर सुनकर पहुंचे परिजन पहुंचे, तो उनपर भी हमला किया गया, जिससे वे भी घायल हो गये.

स्थानीय लोगों ने सभी को धनवार लाया

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को धनवार थाना लाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राजधनवार भेजा गया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. वहीं दूसरे पक्ष की रेणु देवी और टुन्नी देवी ने आरोप लगाया है कि वे अपनी जमीन पर काम कर रही थीं, तभी दूसरे पक्ष के नवीन कुमार सिंह, बबलू सिंह, उत्तम सिंह, पीकू सिंह आदि कई लोगों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. दोनों पक्षों ने धनवार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी गयी है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola