Giridih News: पावापुर में मारपीट के विरोध में थाना पहुंचे ग्रामीण

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 19 Mar 2025 1:31 AM

विज्ञापन

Giridih News: सरिया थानांतर्गत पावापुर गांव में सोमवार की देर शाम हुई मारपीट मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीण भुक्तभोगी के साथ मंगलवार को सरिया थाना पहुंचे और लिखित शिकायत की.

विज्ञापन

आवेदन में प्रार्थी टिंकू यादव ने कहा है कि कुछ ग्रामीणों ने दबंगई दिखाते हुए सोमवार की देर शाम घर आकर उसके साथ मारपीट की. इसमें उसका सिर फट गया और हाथ में गंभीर चोट लगी है. बचाव करने आये चंद्रिका यादव के साथ भी लोगों ने मारपीट की. इसमें उनका भी सिर फट गया. उन्होंने घटना में शामिल लोगों पर सोने व चांदी के चेन की छिनतई करने का भी आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने भुक्तभोगी के आवेदन पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. थाना प्रभारी योगेश कुमार महतो ने ग्रामीणों के आवेदन देने की पुष्टि की. मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola