Giridih News :सोनबाद पहुंचकर एक्सपर्ट ने लिया फिंगर प्रिंट
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 29 Mar 2026 10:17 PM
Giridih News :सोनबाद गांव में शुक्रवार की रात ताला तोड़कर दो घरों में चोरी की प्राथमिकी बेंगाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़ित शुभम कुमार मिश्रा के आवेदन पर थाना में कांड दर्ज किया गया है.
केस दर्ज करने के बाद रविवार को बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, एसआई विजय मंडल सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गये. फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी घटनास्थल पर बुलाया गया और तोड़े गये ताला व जेवरात निकालने वाले स्थानों की फिंगर प्रिंट लिया. अन्य बिंदुओं पर पुलिस टीम जांच कर मामले के उद्भेदन में लगी हुई है. इधर, चोरी की घटना के बाद पीड़ित परिजन परेशान हैं.
क्या है मामला
भुक्तभोगी राजधनवार थाना क्षेत्र के तेलोडीह गांव निवासी शुभम कुमार मिश्रा ने कहा है कि वे सोनबाद में अवधेश कुमार राय के किराये के मकान में पहली मंजिल में रहते हैं. नौ मार्च को यहीं से उसकी शादी हुई थी. 27 मार्च को वे अपने मकान में ताला बंद कर ससुराल चला गया, जबकि साथ रह रहे उसके भाई अपने गांव चला गया. 28 मार्च की शाम में जब वे वापस सोनबाद पहुंचा, तो पाया कि बाउंड्री और सीढ़ी की ग्रील का ताला टूटा हुआ है. कमरे के दरवाजे, अलमारी व ड्रेसिंग टेबल का ताला टूटा मिला. सामानों मिलाने पर सोने-चांदी के जेवरात के अलावा शादी में उपहार में मिले कई सामान और 40 हजार नकद गायब मिला. चोरी गये जेवरातों की कीमत 12 लाख 85 हजार होने का दावा किया है.
सब इंस्पेक्टर के कमरे से भी नगदी व जेवरात की चोरी
कहा है कि छानबीन के लिए जब वे बगल में रह रहे किरायेदार सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार से संपर्क किया तो बताया कि वे रांची आये हैं. चोरी की सूचना पर दिनेश कुमार के रिश्तेदार यहां पहुंचे. उसके कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर चोर तीन हजार नकद व सोने का आभूषण चोरी कर ली. बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि शुक्रवार की रात बारिश हो रही थी. आशंका जतायी है कि चोरों ने इसका लाभ उठाकर घटना को अंजाम दिया है. चोरों के पैरों के जूतों का निशान भी पुलिस मिला है.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर जांच पड़ताल की गयी. टेक्नीकल सेल की मदद ली जा रही है. फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट नमूना एकत्र करने में जुटे हुए हैं. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










