Giridih News :अनियंत्रित ट्रक ने चापाकल तोड़ा, पेड़ से टकरा कर हुआ क्षतिग्रस्त
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 28 May 2026 11:03 PM
विज्ञापन
Giridih News :बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पर बरोटांड़ मोड़ के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चापाकल को तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गया.
विज्ञापन
घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गयी. बताया गया चालक सकुशल है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. बताया जाता है कि बुधवार की रात ट्रक बेंगाबाद से गिरिडीह की ओर जा रहा था. बरोटांड़ मोड़ के पास चालक ने नियत्रंण खो दिया और पहले चापाकल को चपेट में लिया. चापाकल को क्षतिग्रस्त करने के बाद भी ट्रक नहीं रुका और सड़क किनारे एक पेड़ में धक्का मारा और रुक गया. राहत की बात यह रही कि ट्रक पलटा नहीं.
दो बाइकों के बीच टक्कर, दो घायल
चतरो-गावां मुख्य सड़क पर फतेहपुर के पास दो बाइकों के बीच गुरुवार की शाम टक्कर हो गयी. इसमें दो लोग घायल हो गये. घायलों में देवरी थाना क्षेत्र के पर्वतुडीह (सोतराबाद) गांव के राजेंद्र शर्मा (45) व चकाई (बिहार) के मो मुस्लिम शामिल है. दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद राजेंद्र को गिरिडीह रेफर दिया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










