Giridih News :जल संकट से त्रस्त बदगुंदा के लोग 30 को पहुंचेंगे डीसी कार्यालय

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 28 May 2026 10:58 PM

विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह सदर प्रखंड की बदगुंदा खुर्द पंचायत के कई गांवों में व्याप्त जल संकट से त्रस्त गोलबंद हो रहे हैं तथा इस सवाल पर 30 को सैकड़ों लोग डीसी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे.

विज्ञापन

यह जानकारी क्षेत्र के कुबरी, झरना, चंदली, लखियोटांड़, कोल्हरिया आदि गांवों का गुरुवार को दौरा करने के बाद ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता राजेश यादव ने दी. क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें लोगों ने संकट की विकटता से अवगत कराया.

2.40 लाख लीटर क्षमता की टंकी बेकार

इस दौरान उन्होंने देखा कि आदिवासी बहुल झरना गांव में दो लाख 40 हजार लीटर जल संग्रहण क्षमता की पानी टंकी बेकार पड़ी है और इससे पानी की आस लगाये कई गांवों के लोग तरस रहे हैं. मौके पर संजय चौधरी, लोगन सोरेन, अर्जुन कमार, अनिल हांसदा, बुधन हांसदा, प्रयाग तुरी, मोहन राय, सुरेंद्र दास, लक्ष्मण दास, संजय दास, हेमलाल मरांडी, जट्टू हांसदा, रमेश मुर्मू, श्यामलाल हांसदा, गुडा हांसदा, लट्टू कमार, मथुरा हांसदा, रूपलाल हांसदा, मुंशी मुर्मू, सुरेश हांसदा, रोबिन कोल्ह, राजेश कोल्ह, रतन तुरी, चरका मरांडी, कलावती देवी, उर्मिला देवी, गेंदिया देवी, मंझली देवी, चुड़की देवी, बड़की देवी आदि उपस्थित थीं.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola