Giridih News :पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का समापन
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 28 May 2026 11:05 PM
Giridih News :भाजपा गिरिडीह ग्रामीण जिला का ‘पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक समापन हुआ. प्रशिक्षण महाअभियान के विभिन्न सत्र में संगठन के प्रभावी, अनुभवी पदाधिकारियों ने अपने विचार व अनुभव साझा कर कार्यकर्ताओं को समृद्ध किया.
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ‘राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य एवं 2027 के पंचायत चुनाव में हमारी भूमिका’ विषय पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया. दूसरे सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने ‘विचार परिवार’ विषय पर अपने विचार रखे. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने ‘हमारी कार्य पद्धति’ विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया. प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने ‘वैचारिक अधिष्ठापन’ विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘देश के समक्ष चुनौतियां एवं निदान के प्रयास’ विषय पर केंद्र सरकार की नीतियों और चुनौतियों पर अपने विचार साझा किये.
डिजिटल माध्यम के प्रभावी उपयोग पर बल : प्रशिक्षण वर्ग में रघुराज पांडेय ने ‘कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि’, जबकि प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने ‘बूथ प्रबंधन, स्थायी कार्यक्रम एवं मन की बात’ विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ सशक्तीकरण पर बल दिया. विक्रांत उपाध्याय ने ‘सोशल मीडिया’ पर डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी. प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने ‘पार्टी का इतिहास एवं विकास’ विषय पर संगठन की यात्रा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया. प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने ‘कार्यकर्ता विकास, संभाल एवं दायित्व बोध’ विषय पर सांगठनिक दायित्वों को लेकर मार्गदर्शन दिया.
व्यापक सहभागिता से समृद्ध रहा अभियान : समापन सत्र में पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह ने ‘मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं’ विषय पर संबोधित करते हुए केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने की. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा के नेतृत्व की सराहना की गयी. मौके पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, अशोक उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










