Giridih News :नाबालिग बच्चियों का फोटो वायरल करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Updated at : 18 Feb 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :नाबालिग बच्चियों का फोटो वायरल करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Giridih News :गिरिडीह साइबर थाना पुलिस की टीम ने नाबालिग लड़कियों का फोटो वायरल करने के आरोप में दो युवकों को मंगलवार को जेल भेज दिया. दोनों अलग-अलग मामलों में जेल भेजा गया है.

विज्ञापन

गिरिडीह साइबर थाना पुलिस की टीम ने नाबालिग लड़कियों का फोटो वायरल करने के आरोप में दो युवकों को मंगलवार को जेल भेज दिया. दोनों अलग-अलग मामलों में जेल भेजा गया है. आरोपियों में हीरोडीह थाना क्षेत्र के कठवारा का भीम कुमार मंडल व कोडरमा जिला के मरकच्चो का राजेश कुमार पंडित शामिल है. गिरिडीह के साइबर डीएसपी आबिद खान ने बताया कि आरोपी भीम के खिलाफ वर्ष 2024 के दिसंबर माह में की एक नाबालिग ने साइबर थाना में आवेदन दिया गया था. इसके बाद मामले की जांच-पड़ताल के लिए पुलिस की टीम को लगाया गया था. पूछताछ में युवक ने अपना अपराध स्वीकार किया. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. वहीं, राजेश पंडित के खिलाफ भी एक नाबालिग ने 23 जनवरी को शिकायत की थी. जांच के बाद उसे भी पकड़ कर जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola