नकली कैंसर के झूठ में फंसी नोइना, मिहिर और तुलसी की शादी से पहले मचेगा कोहराम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 6th April 2026
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: क्योंकि सास भी कभी बहु थी में नोइना का नकली कैंसर का झूठ पकड़ में आ जाएगा और शादी से पहले वह मिहिर और तुलसी के सामने मुश्किल में फंसी नजर आएगी. ब्लैकमेल और घर में ड्रामा शादी की रात को और रोमांचक बना देंगे.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मिहिर और नोइना की शादी की रस्में चल रही हैं. तुलसी अपने पति मिहिर की शादी नोइना से करवा रही हैं. लेकिन नोइना ने तुलसी से झूठ बोला है कि उसे कैंसर है और वह सिर्फ कुछ महीने की मेहमान है. इस झूठ ने पूरे घर में ड्रामा फैला दिया है.
ब्लैकमेलर के जाल में फंसेगी नोइना
अगले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि नोइना शादी से ठीक पहले एक अजनबी कॉल का सामना करेगी. कॉल करने वाला व्यक्ति पता कर लेगा कि नोइना ने झूठे कैंसर का ड्रामा किया है. वह उसे ब्लैकमेल करने लगेगा और उसकी मांग करेगा कि नोइना अपनी कमाई का आधा हिस्सा उसे दे. यह सुनकर नोइना पूरी तरह घबरा जाएगी और वह इस स्थिति में फंस जाएगी.
शादी की रात से पहले बढ़ेगा तनाव
शादी की रात से पहले ही नोइना की परेशानियां बढ़ जाएंगी. ब्लैकमेलर की धमकी और उसकी डिमांड के कारण नोइना मानसिक रूप से बहुत दबाव में आ जाएगी. यही कारण होगा कि मिहिर और नोइना की शादी खतरे में पड़ जाएगी. दर्शकों को इस ड्रामे का रोमांच इस एपिसोड में देखने को मिलेगा.
मिहिर की बेचैनी
वहीं, शादी से एक रात पहले मिहिर बहुत बेचैन रहेगा. तुलसी अपने कमरे में आराम से सो रही होगी. मिहिर बार-बार कमरे के बाहर चक्कर लगाएगा और हिम्मत करके कमरे में जाने की कोशिश करेगा. लेकिन नैना उसे रोक देगी. मिहिर अपनी बैचेनी और चिंता को नैना के सामने साझा करेगा.
इस एपिसोड में नोइना का झूठ, ब्लैकमेलर की धमकी और मिहिर की बेचैनी परिवार और दर्शकों के लिए तनाव और रोमांच का कारण बनेगी. कहानी में प्यार, विश्वास और धोखे की जटिलता साफ दिखाई देगी.
यह भी पढ़ें: ये रिश्ता क्या कहलाता है में बढ़ेगा ड्रामा, मायरा और मुक्ति की बढ़ेंगी मुश्किलें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










