Giridih News :मॉडल डिग्री कॉलेज की जमीन का कराया गया सीमांकन
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 05 Apr 2026 11:22 PM
बिरनी प्रखंड मुख्यालय से सटे मॉडल डिग्री कॉलेज की चहारदीवारी के लिए रविवार को कॉलेज की जमीन का सीमांकन कराया गया. यह कार्य सीओ, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य व थाना प्रभारी की उपस्थिति में हुआ. बिरनी प्रखंड मुख्यालय से सटे मॉडल डिग्री कॉलेज को साढ़े दस एकड़ जमीन प्राप्त है.
बता दें कि चहारदीवारी का शिलान्यास गत वर्ष मई 23 को तत्कालीन विधायक बिनोद सिंह ने किया था, परंतु संवेदक के मनमाने रवैये के कारण कॉलेज की जमीन की सीओ ने आधा दर्जन से अधिक बार मापी कर चिह्नित कर दिया. बावजूद इसके डिग्री कॉलेज की पूरी जमीन पर चहारदीवारी नहीं हो पायी. स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया. फलत: चहारदीवारी का कार्य तीन वर्षों से बंद पड़ा है.
उपायुक्त ने दिया निर्देश
सीओ संदीप मधेसिया चहारदीवारी को तोड़ने के लिए बगोदर सरिया के एसडीओ को पत्र भेज चुके हैं. गत शनिवार को डीसी रामनिवास यादव बिरनी प्रखंड में संचालित कई योजनाओं का निरीक्षण करने के दौरान मॉडल डिग्री कॉलेज पहुंचे व अधूरी चाहरदीवारी की सीओ से जानकारी ली. सीओ ने चाहरदीवारी को लेकर डिग्री कॉलेज की जमीन मापी के लिए सुरक्षा की मांग की. डीसी ने एसपी से वार्ता कर सीओ को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया. साथ ही रविवार को जमीन का सीमांकन करते हुए संवेदक से अविलंब चाहरदीवारी के कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया था.
ये थे उपस्थित
रविवार को मापी के दौरान जमीन के सीमांकन व मापी के दौरान सीआई दीनदयाल दास, एएस आई चरवा मिंज, एएसआई शंभु सिंह समेत भारी संख्या में महिला पुलिस की जवान भी शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










