बगोदर में सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो मजदूरों की मौत
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
माहुरी सर्विस लेन में मंगलवार रात की घटना
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बगोदर.
बगोदर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात सड़क हादसे में माहुरी गांव के दो मजदूर कोकिल महतो (53 वर्ष) व करम महतो (50 वर्ष) की मौत हो गयी. दोनों एक मकान की ढलाई कर रात साढ़े दस बजे स्कूटी से माहुरी सर्विस रोड होते हुए अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में धक्का मार दिया. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. बगोदर पुलिस ने लोगों के सहयोग से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. बुधवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया. माहुरी गांव में एक साथ दो लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. सूचना पर बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो समेत कई नेता और जनप्रतिनिधि मृतकों के घर पहुंचे और सांत्वना दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










