ePaper

सड़क हादसे में आजसू नेता समेत दो घायल, रेफर

Updated at : 28 May 2024 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में आजसू नेता समेत दो घायल, रेफर

गिरिडीह-धनबाद मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोरापहाड़ी के पास सड़क दुर्घटना में आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता वीरेंद्र राम व उनके साथी सुनील दास गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गिरिडीह.

गिरिडीह-धनबाद मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोरापहाड़ी के पास सड़क दुर्घटना में आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता वीरेंद्र राम व उनके साथी सुनील दास गंभीर रूप से घायल हो गये. लोगों के सहयोग से दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. बताया गया कि शहरी क्षेत्र के बरमसिया के रहने वाले बीरेंद्र राम और पंजाबी मुहल्ला के रहने वाले सुनील दास चुनाव से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कागजात लेकर स्कूटी से डुमरी जा रहे थे. इसी दौरान जोरापहाड़ी के पास पीछे से आ रहे चारपहिया वाहन ने उनकी स्कूटी को धक्का दे दिया. इससे दोनों गिर कर जख्मी हो गये. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola