Giridih News: दो घंटे के अंतराल में एक ही पेड़ से टकरायी दो चारपहिया वाहन

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: दो घंटे के अंतराल में एक ही पेड़ से टकरायी दो चारपहिया वाहन

Giridih News: बता दें कि अब तक दर्जनों लोग इस पेड़ के कारण दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं. गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ स्थित बराकर पुल के पास एक सूखा शीशम का पेड़ गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ के बगल में ही है.

विज्ञापन

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बराकर पुल के समीप सूखा शीशम का पेड़ आये दिन दुर्घटना का कारण बन रहा है. मंगलवार की रात 11 बजे से लेकर रात एक बजे तक दो घंटे के अंदर दो चार पहिया वाहन पेड़ से टकराकर हादसे के शिकार हुए. देर रात गिरिडीह से डुमरी की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर पुल से थोड़े दूर सूखे पेड़ से टकरा गयी. इसके बाद डुमरी से गिरिडीह की ओर जा रही एक अन्य कार इसी पेड़ से टकरा गयी. हादसे में कई लोग घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola