सरिया में तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत

सरिया थाना क्षेत्र की परसिया पंचायत के चरकीपहरी गांव स्थित तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. घटना गुरुवार शाम की है. दोनों बच्चे चचेरे भाई थे.
सरिया थाना क्षेत्र की परसिया पंचायत के चरकीपहरी गांव स्थित तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. घटना गुरुवार शाम की है. दोनों बच्चे चचेरे भाई थे. बताया जाता है कि छोटी पंडित व मुकेश पंडित और घर की महिलाएं धनरोपनी में लगे थे. घर में छोटे-छोटे बच्चे थे. वे खेलने के लिए घर से बाहर निकल गये. इसी दौरान घर के पास के तालाब में बच्चे नहाने चले गये. नहाने के क्रम में आयुष पंडित (7) पिता छोटी पंडित तथा साजन पंडित (5) पिता मुकेश पंडित डूब गये. तालाब के पास खड़े एक बच्चे ने बगल के खेतों में धनरोपनी कर रहे लोगों को उनके डूबने की सूचना दी. सूचना पाकर परिवार के लोग सहित खेतों में काम करने वाले काफी संख्या में लोग तालाब किनारे पहुंचे और दोनों बच्चों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला. बच्चों को सरिया के एक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. जांच के बाद चिकित्सक ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार वाले सदमे में हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




