दो बाइकों की टक्कर, चार लोग जख्मी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :पांडेडीह-हथगढ़ मुख्य मार्ग पर गुनियाथर ओपी के भातुडीह गांव के पास शुक्रवार की देर रात दो बाइकों की सीधी टक्कर में चार लोग घायल हो गये. इसमें एक की हालत गंभीर है.

विज्ञापन

पांडेडीह-हथगढ़ मुख्य मार्ग पर गुनियाथर ओपी के भातुडीह गांव के पास शुक्रवार की देर रात दो बाइकों की सीधी टक्कर में चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने उपचार के लिए बेलाटांड़ अस्पताल भेज दिया, जहां पर एक युवक की गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया. घायलों में गुनियाथर ओपी के भातुडीह गांव सिमोन मुर्मू के 28 वर्षीय पुत्र संतोष मुर्मू, 50 वर्षीय कूबा मुर्मू, 45 वर्षीय बुधन मुर्मू व भद्दार गांव के 40 वर्षीय दुर्गा मरांडी हैं शामिल हैं, इसमें दुर्गा मरांडी की स्थिति गंभीर बतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola