Giridih News :मारवाड़ी ब्राह्मण चैरिटेबल ट्रस्ट ने मनायी परशुराम जयंती

Giridih News :परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को आइएमएस रोड में मारवाड़ी ब्राह्मण चैरिटेबल ट्रस्ट ने कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर समाज के लोगों ने भगवान परशुराम पूजा-अर्चना की.
समाज के लोगों ने समारोह का आयोजन किया. मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू थे. मारवाड़ी ब्राह्मण चैरिटेबल ट्रस्ट ने समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित करर उनका हौसला बढ़ाया. मौके पर डिप्टी मेयर सुमित कुमार, रामगोपाल पालीवाल, राजेश नोहाल, राजेश महाराज, शकर शर्मा, दीपक शर्मा, लड्डू शर्मा, मुन्ना शर्मा, आशा शर्मा, रेखा शर्मा, संगीता शर्मा, मधु शर्मा, रतन शर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे.
इन्हें किया गया सम्मानित :
सम्मानित होने वाले छात्रों इसमें दिववंश शर्मा, सिद्धांत शर्मा, रोशनी शर्मा, अस्मिता शर्मा और नीते नोहल शामिल थे.देवरी के गांवों में हुआ कार्यक्रम
देवरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में रविवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी. मौके पर लोगों ने भगवान परशुराम के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. देवरी स्थित शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रखंड के कोसोगोंदोदिघी गांव में सर्व सनातन युवा ब्रह्मर्षि भूमिहार-ब्राह्मण समाज ने शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकालकर जयंती मनायी. रविवार की अलसुबह हनुमान मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गयी.निकाली गयी शोभा यात्रा
इसके बाद समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली. मौके पर मनीष चौधरी, कृष्ण मुरारी तिवारी, विमल कुमार सिंह, मनोज राय, बमशंकर शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, विजय नंदन तिवारी, किशोरी राय, अजय राय, अभिषेक मिश्र, किशोर राय, विनय राय, रामनिरंजन शर्मा, कुलदीप राय, अनुज कुमार सिंह, अजय भोक्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




