Giridih News: फिटकोरिया मोड़ में ट्रक पलटा, चालक घायल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: फिटकोरिया मोड़ में ट्रक पलटा, चालक घायल

Giridih News: बेंगाबाद-मधुपुर एनएच पर फिटकोरिया मोड़ के पास रविवार की सुबह ट्रक संख्या एमएच 22 एएन 4933 अनियंत्रित होकर पलट गयी.

विज्ञापन

बेंगाबाद-मधुपुर एनएच पर फिटकोरिया मोड़ के पास रविवार की सुबह ट्रक संख्या एमएच 22 एएन 4933 अनियंत्रित होकर पलट गयी. ट्रक के पलटने से चालक गंघायल हो गया. सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल चालक को एनएच के एंबुललेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जाता है कि ट्रक सिलीगुड़ी से झाड़ू बनाने वाले राॅ मैटेरियल को लेकर रांची जा रहा थी. फिटकोरिया मोड़ के पास ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण सड़क किनारे खेत में जा गिरा. ट्रक में लदा सामान पानी से भीग गया है. चालक ने घटना की जानकारी ट्रक मालिक को दे दी है. पुलिस ने ट्रक की सुरक्षा के लिए चौकीदार को तैनात कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola