Giridih News: घरेलू विवाद से परेशान होकर युवक ने किया विषपान

Updated at : 16 Dec 2024 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: घरेलू विवाद से परेशान होकर युवक ने किया विषपान

Giridih News: पचंबा थाना क्षेत्र के मौसफ़डीह निवासी इतवारी हजाम के 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ने घरेलू विवाद से परेशान होकर विषपान कर लिया. सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. बताया गया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे वह घर पहुंचा.

विज्ञापन

इसके बाद घरवालों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद वह अपने रूम में गया और अंदर से दरवाजे को बंद कर लिया. काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह बाहर नहीं आया तो उसके घरवाले उसे देखने के लिए तो पता चला कि वह आपने रूम में गिरा पड़ा है. इसके बाद आनन-फानन में युवक के परिजनों ने उसे उठाकर इलाज के लिए शनिवार देर रात सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया. जब घटना के संबंध में युवक के परिजनों से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. इधर घटना की सूचना पर पचंबा थाना की पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola