Giridih News :36 बांस हस्तशिल्पियों के बीच किया गया उन्नत औजार का वितरण

Giridih News :जिला उद्योग केंद्र गिरिडीह सभागार में जिले के विभिन्न क्लस्टर से आये 36 बांस हस्तशिल्पियों को उन्नत औजार वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जगन्नाथ दास, विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक हस्तशिल्प भुवन भास्कर व अन्य ने किया.
जिला उद्योग केंद्र गिरिडीह सभागार में जिले के विभिन्न क्लस्टर से आये 36 बांस हस्तशिल्पियों को उन्नत औजार वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जगन्नाथ दास, विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक हस्तशिल्प भुवन भास्कर व अन्य ने किया. जगन्नाथ दास ने कहा कि हस्तशिल्प विभाग गिरिडीह के विभिन्न बांस क्लस्टरों में हस्तशिल्पियों के विकास व उत्थान के लिए कई कार्य किये जा रहे हैं. विभाग निःशुल्क औजार देना सराहनीय. उन्होंने हस्तशिल्पियों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. कहा कि निश्चित ही यह कार्यक्रम हस्तशिल्पियों के कौशलता को निखारने और उनकी उत्पादकता और आमदनी को बढ़ाने में सहायक साबित होगा. भुवन भास्कर ने बताया कि जिले के विभिन्न बांस क्लस्टरों से आये 36 बांस हस्तशिल्पियों को निःशुल्क औजार दिया गया है. इसका उद्देश्य हस्तशिल्पियों को उन्नत औजार देकर उत्पादकता बढ़ाना, समान गुणवत्ता वाले उत्पादों के उत्पादन में सहायता करना है. उन्होंने हस्तशिल्पियों से स्वयं सहायता समूह गठित कर काम करने की बात कही. कहा कि इससे उन्हें कच्चा माल के क्रय, उत्पादन और विपणन करने में सहायता प्राप्त होगी. कार्यक्रम में विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) ने केंद्र सरकार की मॉडल प्रोड्यूसर क्लस्टर, शिल्पी पहचान पत्र, गांधी शिल्प बाजार, प्रदर्शनी, स्वयं सहायता समूह, इंडिया हैंडमेड पोर्टल, मुद्रा लोन समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी गयी. संचालन करते हुए प्रशिक्षण अधिकारी विकास कुमार ने कहा कि उन्नत औजार मिलने से बांस कारीगरों को उत्पादन और आमदनी बढ़ाने में सहायता मिलेगी. मौके पर अविनाश कुमार, दीपक पांडेय, अमित कुमार जायसवाल आदि मौजूद थे. कार्यक्रम में 50 से अधिक बांस शिल्पी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




