Giridih News :दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल

Giridih News :चतरो-गावां मुख्य सड़क पर देवरी थाना क्षेत्र के कैरीडीह गांव के पास शुक्रवार की शाम दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें एक किशोरी समेत तीन लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

घायलों को सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के डोमीद्वार (डोंगो) के राजेश बास्के (22) व वर्षीय सरोज हेंब्रम (17) तथा चतरो के माथुर तुरी (55) शामिल हैं. तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल राजेश व माथुर को गिरिडीह रेफर कर दिया.

खरीदारी कर लौट रहे थे युवक व

किशोर

बताया गया कि राजेश व सरोज देवरी में खरीदारी कर बाइक से अपने गांव डोंगो लौट रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से कैरीडीह गांव के पास आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें दुर्घटना होने से तीनों घायल हो गये.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola