Giridih News :झंडा मैदान में पसरी है गंदगी, नाक पर हाथ रख करते हैं मॉर्निंग वॉक

Updated at : 15 Feb 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :झंडा मैदान में पसरी है गंदगी, नाक पर हाथ रख करते हैं मॉर्निंग वॉक

Giridih News :गिरिडीह शहरी क्षेत्र के ऐतिहासिक मैदान झंडा मैदान में गंदगी के कारण मॉर्निंग वाॉक करने वाले परेशान हैं.

विज्ञापन

गिरिडीह शहरी क्षेत्र के ऐतिहासिक मैदान झंडा मैदान में बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक व खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं. इन दिनों झंडा मैदान में डिज्नीलैंड मेला लगा हुआ है. मेले के कर्मियों आसपास में गंदगी फैला रहे हैं. मैदान में जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है. सुबह और शाम को वॉकिंग करने वाले लोगों को इससे परेशानी हो रही है. सुबोध सिंह, डॉ बीएन राय, डॉ जीसी सिंह, राजेंद्र सिंह, अनिल राम समेत कई लोगों ने बताया कि मैदान कचरे से भरा हुआ है. बदबू आने से लोगों को मॉर्निंग वॉक करने में परेशानी हो रही है. जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी इसकी सफाई पर ध्यान दें. शहरी क्षेत्र में यह एकमात्र मैदान है, जहां लोग मॉर्निंग वाक करने आते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola