Giridih News :अयोध्या में बिछड़ी महिला सात दिन बाद मुक्तिगंज में मिली

Giridih News :प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ स्नान करने गयी देवरी के भोजपुरो गांव की महिला 58 वर्षीय शांति देवी अयोध्या में बिछड़ गयी थी. उसे सात दिन के बाद परिजनों ने यूपी के जौनपुर जिले के मुक्तिगंज रेलवे स्टेशन से बुधवार को मिली.
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ स्नान करने गयी देवरी के भोजपुरो गांव की महिला 58 वर्षीय शांति देवी अयोध्या में बिछड़ गयी थी. उसे सात दिन के बाद परिजनों ने यूपी के जौनपुर जिले के मुक्तिगंज रेलवे स्टेशन से बुधवार को मिली. सात दिनों के बाद महिला के मिलने से परिजनों में हर्ष है. महिला के पति जगदीश मंडल ने बताया कि उसकी पत्नी गांव के अन्य लोगों के साथ 10 फरवरी को महाकुंभ में स्नान करने के लिए घर से निकली थी. प्रयागराज के बाद 12 फरवरी को अयोध्या में वह अपने साथियों से बिछड़ गयी. खोजबीन के दौरान मंगलवार को मुक्तिगंज रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर व गिरिडीह के पुलिस अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन में उसके होने की जानकारी दी. इसके बाद वह मुक्तिगंज पहुंचे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




