गुमला में दरिंदगी की हद पार, दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन
gumla molestation news

गुमला में शर्मसार करने वाली घटना. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Gumla News: गुमला में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घूमने के बहाने बुलाकर तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया. इस घटना को लेकर पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गुमला से आरिफ हुसैन अख्तर की रिपोर्ट

Gumla News: झारखंड के गुमला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. पालकोट और सिसई थाना क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियों के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा भागने में सफल रहा. 

घूमने के बहाने बुलाकर रची साजिश

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िताओं में से एक युवती की दोस्ती आरोपियों में से एक युवक से थी. उसी ने उसे घूमने के बहाने गुमला बुलाया. युवती अपनी एक सहेली को साथ ले आई. जबकि आरोपी भी अपने एक दोस्त को साथ लेकर आया. इसके बाद दोनों आरोपी अपनी-अपनी बाइक से युवतियों को सिसई इलाके में घुमाने ले गए. शाम ढलने के बाद दोनों युवकों ने सिसई में बीयर खरीदी और जबरन युवतियों को एक सुनसान स्थान पर ले गए. जहां उन्होंने उनके साथ दुष्कर्म किया. 

लोकेशन भेजकर दी सूचना

घटना के दौरान एक पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रही और पास के पुआल में छुपकर अपनी जान बचाई. उसने लोकेशन भेजकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. वहीं दूसरी पीड़िता के साथ दरिंदगी का सिलसिला जारी रहा. भागी हुई युवती के छुपने के बाद एक आरोपी दूसरे के पास पहुंचा और दोनों ने मिलकर तीसरे युवक को भी बुला लिया. इसके बाद तीनों ने मिलकर दूसरी पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

देर रात थाने में दी जानकारी 

किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी पीड़िताओं ने रविवार देर रात थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक जाना डुमरडीह पंचायत और दूसरा असनी नकटीटोली का रहने वाला बताया जा रहा है. वहीं तीसरे आरोपी फरार है. बताया जा रहा है कि फरार तीसरे आरोपी की हाल ही में शादी तय हुई है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola