Giridih News :मौसम ने बदली करवट, सुबह व शाम में कुछ देर हुई बारिश
Updated at : 20 Feb 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह में गुरुवार को गिरिडीह में मौसम ने करवट ली. गुरुवार की सुबह और शाम कुछ देर के लिए बारिश हुई. बारिश की वजह से ठंड बढ़ गयी.
विज्ञापन
दिनभर आसमान में छाये रहे बादल
गिरिडीह में गुरुवार को गिरिडीह में मौसम ने करवट ली. गुरुवार की सुबह और शाम कुछ देर के लिए बारिश हुई. बारिश की वजह से ठंड बढ़ गयी. दिन भर आसमान में बादल छाये रहे. कभी धूप, तो कभी छांव होती रही. दिन में बादल की वजह से गर्मी का एहसास हो रहा था. शाम करीब सवा पांच बजे 15 मिनट तक बारिश हुई. इससे पूर्व अलसुबह चार बजे और फिर सात बजे हल्की बारिश हुई. हालांकि आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अलसुबह और रात को ठंड का एहसास हो रहा है. दिन में गर्मी लगती है. लोगों ने स्वेटर उतार दिया है. घरों में रजाई को समेटकर रख दिया गया है. स्थिति यह है कि घरों और दफ्तरों में पंखा चलाया जाने लगा है. इस बीच हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आने की संभावना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




