ePaper

Giridih News :नाटक ताजमहल का टेंडर, चिट्ठी व सुदामा का चावल का मंचन

Updated at : 01 Feb 2026 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :नाटक ताजमहल का टेंडर, चिट्ठी व सुदामा का चावल का मंचन

Giridih News :कला संगम के तत्वावधान में सवेरा सिनेमा हॉल में आयोजित चार दिवसीय स्व. उमारानी ताह स्मृति 25वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को भी नाटकों का मंचन, शास्त्रीय नृत्य व लोकनृत्य से कलाकारों ने मन मोह लिया.

विज्ञापन

ड्रामाटर्जी राजस्थान ने चिट्ठी, पथ जमशेदपुर ने सुदामा का चावल, वीकेंड थियेटर एंड फिल्म दिल्ली ने ताजमहल का टेंडर का मंचन कर दर्शकों को सोचने पर मजबूर ही नहीं किया, बल्कि उनके मन को झकझोरा भी. इस बीच महाश्वेता कला केंद्र की बरनाली पाल, असम की हरिप्रिया गोगोई, नंदनी राजवंशी, श्रेया, मधु कुमारी, निराली, खुशबू कुमारी, वीणापानी कला केंद्र ने शास्त्रीय व लोक नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया. कला संगम के आजीवन सदस्य सह संरक्षक अजय बगेड़िया व साउंड सिस्टम के अमर कुमार अप्पू को शॉल ओढ़ाकर, प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह एवं सचिव सतीश कुंदन ने सम्मानित किया.

त्रिपुरा संगीत नृत्य अकादमी ने कला संगम के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

प्रतियोगिता के दौरान कला संगम के पदाधिकारियों व सदस्यों को त्रिपुरा संगीत नृत्य अकादमी के निदेशक शिवानी भट्टाचार्य ने बेहतर आयोजन के लिए अंगवस्त्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया. सम्मान कला संगम के संरक्षक राजेंद्र बगेड़िया, अध्यक्ष प्रकाश सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह, सचिव सतीश कुंदन, उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा, कृष्ण कुमार सिन्हा, सह सचिव सुजय गुप्ता, शिवेंद्र सिन्हा, मदन मंजरवे, नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद, सर्जना के संपादक सुनील मंथन शर्मा, कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, आजीवन सदस्य रविश आनंद, सिद्धांत रंजन, शुभम कुमार, विकास रंजन, संदीप सिन्हा, इंद्रजीत मिश्रा, सुजाता कुमारी, अनुराग सागर, आकाश सहाय, आकाश रंजन को दिया गया. मौके पर निर्णायक शिवानी भट्टाचार्य, सरसी चंद्रा, वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, अशोक मानव, शिवलाल सागर, मो. निजाम, कोषाध्यक्ष विनय बक्शी, सह संयोजक सुनील भूषण, राजेश सिन्हा, संगीत प्रमुख अरित चंद्रा, राजीव रंजन, डॉ पुष्पा सिन्हा, डॉ तारकनाथ देव, शिलधर प्रसाद, सुनील लाभ आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola