Giridih News :भारी वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूली की नहीं हुई बंदोबस्ती, नगर निगम को राजस्व का नुकसान
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों से प्रवेश शुल्क की वसूली की बंदोबस्ती नहीं होने से नगर निगम का राजस्व प्रभावित हो रहा है.
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारी वाहनों से प्रवेश शुल्क की वसूली की बंदोबस्ती में नगर निगम को लगभग 3.71 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई थी. इस बार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यह बंदोबस्ती नहीं हो पायी है. लिहाजा नगर निगम को राजस्व के रूप में मिलने वाली एक बड़ी राशि का इंतजार है. जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में बंदोबस्ती होने के बाद कुछ माह तक प्रवेश शुल्क की वसूली की गयी.
प्रवेश शुल्क वसूली के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका
इस बीच प्रवेश शुल्क की वसूली के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर की गयी. इसके बाद संवेदक द्वारा भारी वाहनों से प्रवेश शुल्क की बंदोबस्ती रोक दी गयी. इधर, नगर निगम सूत्रों के मुताबिक बंदोबस्ती से नगर निगम को राजस्व की प्राप्ति होती है. राजस्व की इस राशि का उपयोग यहां के कर्मचारियों को वेतन व नागरिक सुविधा में खर्च किया जाता था. उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने बताया कि दायर याचिका के आलोक में सरकार को अधिनियम बनाने का आदेश दिया गया है. सरकार के निर्णय लेने के प्रत्याशा में बंदोबस्ती रोकी गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










