Giridih News :मॉनसून की पहली बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :मॉनसून की पहली पहली बारिश ने गांडेय प्रखंड की सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है. लगातार बारिश से जगह जगह जल जमाव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बुधवार से शुरू हुआ झमाझम बारिश गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही.
विज्ञापन
जगह-जगह जल जमाव से राहगीर परेशान
मॉनसून की पहली पहली बारिश ने गांडेय प्रखंड की सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है. लगातार बारिश से जगह जगह जल जमाव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बुधवार से शुरू हुआ झमाझम बारिश गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही. इस दौरान महेशमुंडा अंडरपास में जल जमाव हो गया. वहीं, महेशमुंडा चौक पर भी सड़क पर पानी जमा हो गया है. इधर गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य सड़क पर गांडेय ब्लॉक के पास भी सड़क पर एक फीट पानी जमा होने से लोगों को पैदल चलने में परेशानी हो रही है. जल जमाव क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही से सड़क किनारे चलने वाले लोग गंदे पानी के छीटे से परेशान हैं.जलमग्न हुए खेत, किसानों खुशबारिश से किसानों के चेहरे खिल गये हैं. लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया है. नीचे और ऊपर से खेत जलमग्न हो गए हैं. किसानों की मानें तो इस बारिश के बाद मौसम साफ होते ही खेतों की जुताई, बिचड़ा डालने समेत मकई, मूंग व अरहर की बुआई शुरू हो जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










