Giridih News : बीडीओ ने दुकानों में चलाया जांच अभियान

Updated at : 01 Mar 2025 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : बीडीओ ने दुकानों में चलाया जांच अभियान

Giridih News : घरेलू गैस सिलिंडर के काॅमर्शियल उपयोग पर जतायी नाराजगी

विज्ञापन

Giridih News : बेंगाबाद बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने गुरुवार की शाम को क्षेत्र के दुकानों में जांच अभियान चलाया. एसडीओ के निर्देश पर चलाये गये अभियान में बीडीओ ने दुकानों में लगाये गये गैस कनेक्शन की जांच की. घरेलू गैस सिलिंडर के काॅमर्शियल उपयोग पर बीडीओ ने नाराजगी जतायी. कहा भले ही दुकानदारों के पास कनेक्शन है, लेकिन घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल व्यवसाय के लिए नहीं किया जाना है. बीडीओ ने दुकानदारों को सचेत करते हुए कहा कि पहली बार उन्हें छोड़ दिया जा रहा है. अगली बार जांच में काॅमर्शियल सिलिंडर नहीं मिला, तो कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने होटलों, ठेला व अन्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया. इधर, दुकानों में पान मसाला की बिक्री की भी छानबीन बीडीओ ने किया. कहा कि पान मसाला की बिक्री प्रतिबंधित है. इसके बाद भी पान मसाला बेचते पकड़ेजाने पर दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी. बीडीओ को शराब दुकानों में प्रिंट से अधिक दर पर शराब बेचने की शिकायत मिली थी. उन्होंने शराब के विक्रेताओं को भी सचेत किया है. बीडीओ के सख्त रुख से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति है. मौके पर एमओ सुनील बास्के समेत बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह सदल-बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola