Giridih News :पोक्सो एक्ट के आरोपी को भेजा गया हजारीबाग बाल सुधार गृह

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :किशोरी को भगाने के आरोप में किशोर के खिलाफ बेंगाबाद थाना में पोक्सो एक्ट के तहत कांड अंकित करते हुए पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह हजारीबाग भेज दिया. वहीं, किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मामला चपुआडीह पंचायत से संबंधित है.

विज्ञापन

किशोरी को भगाने के आरोप में किशोर के खिलाफ बेंगाबाद थाना में पोक्सो एक्ट के तहत कांड अंकित करते हुए पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह हजारीबाग भेज दिया. वहीं, किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मामला चपुआडीह पंचायत से संबंधित है. बताया जाता है कि मानजोरी पंचायत की एक किशोरी गुरुवार की शाम दुकान जाने की बात बताकर घर से निकली. देर रात तक उसके घर नहीं आने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई. खोजबीन में पता चला कि चपुआडीह पंचायत के एक गांव का किशोर उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया है. परिजन रात में ही बेंगाबाद थाना पहुंचे और आवेदन देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. आवेदन के आधार पर कांड अंकित कर पुलिस छापेमारी में जुट गयी. रात में पुलिस टीम किशोर के घर पहुंची और दोनों को बरामद कर लिया. शुक्रवार को किशोर को बाल सुधार गृह हजारीबाग, जबकि किशोरी को मेडिकल जांच में सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व में भी किशोर उसी किशोरी को लेकर फरार हो गया था. उस समय भी किशोर के खिलाफ बेंगाबाद थाना मामला दर्ज दर्ज किया गया था. हजारीबाग बाल सुधार गृह से निकलने के बाद पुनः दोनों के बीच संपर्क स्थापित हुआ. मौका देखकर दुबारा किशोरी को लेकर किशोर अपने घर पहुंच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola