ग्रामीण क्षेत्र में फ्लॉप साबित हो रही नल जल योजना

Updated at : 26 May 2024 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में फ्लॉप साबित हो रही नल जल योजना

हर घर को नल से जल देने की योजना जमुआ प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में फ्लॉप साबित हो रही है. बोरिंग होने व जलमीनार बनने के बाद भी ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हो रहा है.

विज्ञापन

झारखंडधाम. हर घर को नल से जल देने की योजना जमुआ प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में फ्लॉप साबित हो रही है. बोरिंग होने व जलमीनार बनने के बाद भी ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हो रहा है. कई जगहों पर संवेदक आधा-अधूरा कार्य छोड़कर गायब हो गये हैं. नल जल योजना की मॉनीटरिंग कर रहे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं. कुछ ऐसा ही मामला प्रखंड के प्रतापपुर व टीकामगहा का है. यहां साल भर पहले योजना का काम शुरू हुआ. बोरिंग हुई और जलमीनार बना, लेकिन ग्रामीण पानी के लिए आज भी तरस रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के 36 घरों को पानी पंहुचाना था, लेकिन वर्तमान में जलमीनार शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. कुछ ऐसा ही मामला मुरखरी, तारा, चुंगलो, भोगतियाडीह, दलिया, टिकामघा, रेंबा, चुंगलखार,करिहारी, धुरगडगी का भी है.

शिकायत मिली है, होगी कार्रवाई : जेई

कनीय अभियंता (जेई) नरोत्तम सिंह मुंडा ने कहा कि संबंधित संवेदकों को कार्य में सुधार कर हर घर नल से जल देने का निर्देश दिया गया है. कुछ गांवों से शिकायत मिली है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola