Giridih News : धरनार्थी की तबीयत बिगड़ी, पहुंचे चिकित्सक

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : धरनार्थी की तबीयत बिगड़ी, पहुंचे चिकित्सक

Giridih News : झारखंड यूथ फोर्स का धरना 32 वें दिन भी जारी

विज्ञापन

Giridih News : झारखंड यूथ फोर्स के बैनर तले आठ सूत्री मांगों को लेकर चल रहा धरना शनिवार को धरना 32वें दिन भी जारी रहा. इस भीषण गर्मी में भी धरनार्थी पूरी मुस्तैदी से धरना पर बैठे हैं. शुक्रवार की देर रात 10 बजे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा की तबीयत बिगड़ने लगी. धरना पर बैठे समर्थकों में कुछ क्षण के लिए अफरातफरी मच गयी. प्रदेश सचिव रंजीत मंडल ने जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ कुलदीप तिर्की को फोन किया, मगर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. इस स्थिति में डॉ राजेश दुबे को फोन कर धरनास्थल पर बुलाया गया. डॉ दुबे ने वहां पहुंच कर गौतम सागर राणा की जांच की. इसमें पाया कि अधिक गर्मी के कारण गौतम राणा की तबीयत बिगड़ी है. स्लाइन चढ़ता रहेगा तो वे ठीक रहेंगे. शनिवार की सुबह जमुआ से एक स्वास्थ्यकर्मी जांच के लिए उनका ब्लड लिया.

प्रदेश सचिव ने कहा कि जमुआ में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर हमलोग 24 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना पर हैं. इसके बावजूद भी यहां के अधिकारियों की नींद नहीं खुली है. कहा कि पिछले वर्ष जमुआ प्रखंड के 42 पंचायतों में नल जल योजना के संचालन में संवेदक द्वारा बड़े पैमाने पर मनमानी की गयी है. जमुआ में राशन की कालाबाजारी करनेवाले पदाधिकारी को बचाने में जमुआ के पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से लेकर जिले के वरीय पदाधिकारी तक लगे थे. यही कारण है कि आज चौबीस हजार नौ सौ पैंतालीस क्विंटल राशन कार्डधरियों को नहीं मिल पाया है. जमुआ में अंचलाधिकारी का अपना साम्राज्य है. इनके कार्यकाल की आज तक जांच नहीं की गयी है. मौके पर साबित देवी, किरण देवी, नंदनी देवी, पूजा देवी, रुक्मिणी देवी, गुड़िया देवी, मुंद्रिका देवी, रिंकी देवी, कैलाश राणा, मोहम्मद अख्तर, रीतलाल यादव, इकबाल अंसारी, कृष्णा यादव, बौद्ध यादव, फुलवा देवी एवं प्रमोद यादव धरनास्थल पर मौजूद थे.

धरना पर बैठे लोगों से मिले कांग्रेस के प्रदेश सचिव :

कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेश वर्मा ने शनिवार को धरना पर बैठे लोगों से मिलकर उनकी मांगों को जनहित में बताया. कहा कि सरकार को बदनाम करने में यहां के वरीय पदाधिकारी का खेल देखने को मिल रहा है. जमुआ में राशन घोटाला एक बड़ी बात है. सीओ की कार्यशैली से किसान से लेकर छात्र -छात्राएं तक परेशान हैं. मांगों को लेकर सीएम से मिला जायेगा और समस्याओं का समाधान कराया जायेगा. श्री वर्मा के साथ जमुआ प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम, उपाध्यक्ष मनीष वर्मा, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो. अहमद राजा नूरी भी मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola