पूर्व मुख्यमंत्री के भाई समेत नौ अभियुक्तों का कोर्ट में बयान कलमबंद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jul 2024 10:31 PM
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सौरभ गौतम की अदालत में आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के अनुज नुनूलाल मरांडी समेत नौ अभियुक्तों का बयान कलमबंद किया गया.
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सौरभ गौतम की अदालत में आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के अनुज नुनूलाल मरांडी समेत नौ अभियुक्तों का बयान कलमबंद किया गया. उल्लेखनीय है कि 11 जून 2016 को सरिया थाना में नुनूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता रजनी कौर, राजदेव साव, मोहम्मद इकबाल, मनीष मंडल, सुलेमान अंसारी, जसीम अंसारी, बाल गोविंद मंडल, दिनेश यादव के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया था. इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने ग्रैंड कोड रेलवे ट्रैक में सरिया के समीप रेल लाइन को जाम कर यातायात बाधित किया. इस दौरान जाम हटवाने गए सरकारी कर्मी के साथ दुर्व्यवहार भी किया. मामले में अभियोजन ने दो साक्षियों का दावा कराया है. न्यायालय ने अभियोजन का साक्षी बंद कर सभी अभियुक्त को सोमवार को कोर्ट में सदैह उपस्थित रहने का आदेश दिया था. न्यायालय के आदेश पर सभी अभियुक्त आज कोर्ट में उपस्थित थे. कोर्ट में सभी अभियुकतों का बारी-बारी से इस मामले में बयान लिया. अब यह मामला बहस पर तय हो गया है. अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चुन्नूकांत एवं केके ने बहस की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










