Giridih News :उप मुखिया को वित्तीय प्रभार देने की मांग को ले धरना जारी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :उप मुखिया को वित्तीय प्रभार देने की मांग को ले धरना जारी

Giridih News :सरिया प्रखंड की मंंदरामो पश्चिम की मुखिया इंदिरा देवी हत्या मामले में आरोपित होने के बाद आठ अक्तूबर 2025 से लगातार फरार हैं. मुखिया पर सरिया थाना में कांड (संख्या 179/25) दर्ज है. इसके कारण पंचायत की विकास योजनाएं और अन्य कामकाज प्रभावित हो रहे हैं.

विज्ञापन

वित्तीय प्रभार उप मुखिया को सौंपने की मांग को लेकर पिछले सात दिनों से सरिया प्रखंड मुख्यालय के समक्ष पंचायत के लोग धरना पर बैठे हैं. शनिवार को बगोदर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, माले युवा नेता सोनू पांडेय, राम लखन महतो धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया.

लोगों को हो रही है परेशानी : विनोद सिंह

पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि जानकारी मिली है कि एसडीपीओ के द्वारा पंचायत की मुखिया पर आरोप सत्यापित किया जा चुका है. अब भी मुखिया फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी भी नहीं हुई है. आम जनता को परेशानी हो रही है. पंचायत के लोगों को मुखिया नहीं मिल रही हैं. पंचायत सचिव और मुखिया मिलकर राशि की निकासी कर रहे हैं. पुलिस मुखिया की तलाश नहीं कर पा रही है. पंचायत के ग्रामीण एक सप्ताह से धरना पर हैं. श्री सिंह ने धरनास्थल से ही डीडीसी और एसडीपीओ सरिया से बात कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी करते हुए मुखिया को निलंबित कर उप मुखिया को प्रभार सौंपने की मांग की.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola