Giridih News: सड़क किनारे लगती हैं सब्जी दुकानें, राहगीर परेशान

Updated at : 09 Mar 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: सड़क किनारे लगती हैं सब्जी दुकानें, राहगीर परेशान

Giridih News: स्टेशन रोड सरिया बड़की सरैया नगर पंचायत की व्यस्ततम सड़कों में से एक है. इस सड़क से हजारों की संख्या में लोग हजारीबाग रोड स्टेशन प्रतिदिन आते-जाते हैं. वहीं, एफसीआई का रैक प्वांइट होने के कारण ट्रकों का आना-जाना भी लग रहा है.

विज्ञापन

उच्च विद्यालय तथा मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले स्कूली बच्चे भी इसे रास्ते का उपयोग करते हैं. इलाके का प्रमुख बाजार होने के कारण भी सड़क काफी व्यस्त रहती है. सड़क पर वाहनों का भारी दबाव रहता है. इसके बाद भी सड़क के दोनों ओर सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक सब्जी की दुकानें सजतीं हैं. सब्जी खरीदने के लिए भी सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है.

ऐसा लगता है कि पूरी सब्जी मंडी सड़क के किनारे ही शिफ्ट हो गयी है. जबकि, सड़क के दोनों ओर केसर-ए- हिंद की जमीन खाली पड़ी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत का ध्यान अभी तक इस ओर ध्यान नहीं गया है.

उन्होंने दुर्घटना से बचने के लिए कई बार सब्जी बेचने वालों से आग्रह किया गया कि वह सड़क के किनारे से अपनी दुकान हटाकर केसर-ए- हिंद की खाली पड़ी जमीन पर दुकान लगायें. इससे सड़क पर आवाजाही आसानी से हो सकेगी, लेकिन जिसका दिखेगा उसका बिकेगा के तर्ज पर सब्जी विक्रेता जल्दी अपना सामान बेचने के चक्कर में रहते हैं.

सड़क जाम रहने से लोगों को होती है दिक्कर

सब्जी दुकान लगने से सड़क प्राय: जाम रहती है. सब्जी खरीदने वाले लोग भी इस दौरान अपने दो पहिया वाहनों को सड़क परही खड़ा कर देते हैं. इससे जाम की समस्या और भी गंभीर हो जाता है. सरिया बाजार में पार्किंग जोन भी नहीं है. इसके कारण लोग लाचारी में सड़क के किनारे वाहन खड़ा करते हैं.

क्या कहते हैं नगर प्रबंधक

इस संबंध में बड़की सरैया नगर पंचायत के सिटी मैनेजर शशि प्रकाश ने बताया कि शहर की स्वच्छता सुंदरता बढ़ाने तथा दुर्घटना से बचने के लिए नगर पंचायत सक्रिय है. सड़कों के किनारे लगने वाली सब्जी दुकानदारों को केसर-ए-हिंद की जमीन पर सब्जी बेचने के लिए आग्रह किया जायेगा.

बावजूद यदि लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आयेंगे, तो प्रशासन के सहयोग से जल्द ही अतिक्रमण हटाया जायेगा. व्यवस्थित बाजार लगाने के संबंध में उन्होंने कहा कि यदि नगर पंचायत के लोग पब्लिक पीटीशन देते हैं तो इस पर अमल किया जायेगा, ताकि बड़की सरैया नगर पंचायत की सुंदरता बढ़ सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola