Giridih News :पौधरोपण को ले स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने किया स्थल निरीक्षण

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नगर विकास व आवास विभाग के निर्देशानुसार अमृत मिशन 2.0 योजना एवं डे-एनयूएलएम के संयुक्त तत्वाधान के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान चलेगा. इसको लेकर स्थल निरीक्षण किया जा रहा है.

विज्ञापन

नगर विकास व आवास विभाग के निर्देशानुसार अमृत मिशन 2.0 योजना एवं डे-एनयूएलएम के संयुक्त तत्वाधान के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान के प्रथम चरण में बड़की सरैया नगर पंचायत में चिह्नित स्थल का स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने भ्रमण किया. बड़की सरैया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि उक्त अभियान के लिए टीम बनायी गया है. टीम के सभी सदस्य आपस में समन्वय स्थापित करते हुए साइट विजिट कर रहे हैं. भ्रमण का उद्देश्य उक्त स्थल पर पूर्व से लगे पेड़ और वर्तमान में लगने वाले पौधे का आंकलन कर प्रतिवेदन प्रपत्र तैयार करना है. पांच जून से 31 अगस्त तक पौधरोपण करना है. उक्त क्षेत्र के 10 स्थलों पर पौधरोपण किया जायेगा. मौके पर अजय गुप्ता, अनीता देवी, अंजू वर्मा समेत अन्य महिलाएं शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola