एसडीओ ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

डुमरी के एसडीओ शहजाद परवेज ने शुक्रवार को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रांची के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान किया.
डुमरी. डुमरी के एसडीओ शहजाद परवेज ने शुक्रवार को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र रांची के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान किया. इस दौरान एसडीओ ने आमलोगों से अनुरोध किया कि वह भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. मतदान की 25 मई को है. मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र को मजबूत बनायें. कहा कि मतदान करना आपका संवैधानिक अधिकार है.
पुलिस ऑब्जर्वर ने किया चेक पोस्ट का निरीक्षण
डुमरी. गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के पुलिस ऑब्जर्वर मोहित चावला ने शुक्रवार को सभी पुलिस चेकपोस्ट (एसएसटी), पीरटांड़, डुमरी, निमियाघाट व नावाडीह थाना चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. सभी चेकपोस्ट पर आदर्श आचार संहिता के पालन करने के संबंध में चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस को कई निर्देश दिये. सख्ती से सघन चेकिंग अभियान चाने की बात कही. साथ ही तैनात सभी बलों तथा पदाधिकारी को चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष बनाने के लिए निर्देशित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




