ePaper

Giridih News :आतंकियों के कब्जे से मुक्त संजय महतो व उत्तम महतो घर लौटे, परिजनों के खिले चेहरे

Updated at : 11 Jan 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :आतंकियों के कब्जे से मुक्त संजय महतो व उत्तम महतो घर लौटे, परिजनों के खिले चेहरे

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त बगोदर के पांच प्रवासी मजदूरों में से दो दोंदलो के संजय महतो व मुंडरो के उत्तम महतो रविवार की शाम साढ़े सात बजे घर लौट आये. उनके लौटते ही परिजनों के चेहरे पर खुशी छा गयी.

विज्ञापन

संजय महतो ने पत्रकारों को बताया कि दोंदलों निवासी तीन अन्य प्रवासी मजदूर मंगलवार को घर लौटेंगे. एक सवाल के जवाब में श्री महतो ने कहा कि वे लोग मजदूर हैं. रोजी-रोजगार के सिलसिले में देश-परदेश जाना मजबूरी है. कहा कि इस बार गलत जगह जाकर फंस गये. वहीं पास खड़ी पत्नी सोनी देवी अपने पति के सकुशल लौटने पर काफी खुश थी. दंपती के बच्चे भी चहक रहे थे. बताते चलें कि पांचों प्रवासी मजदूर साल 2024 के जनवरी माह में नाइजर गये थे. 25 अप्रैल 2025 को कल्पतरू कंपनी की साइट पर हमला कर आतंकियों ने इन्हें अगवा कर लिया था.

संजय महतो ने सुनायी हमले व अपहरण की पूरी कहानी

संजय महतो ने बताया कि पांचों लोग आतंकियों के कब्जे में आठ महीने 11 दिन रहे. कार्यस्थल पर अचानक हमला हुआ. दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही थी. हमलोग छिप गये थे. लेकिन आतंकियों की नजर उन पर पड़ गयी. वे गाड़ी में बैठाकर जंगल में ले गये और मोबाइल तोड़ दिया. उनके पैसे लूट लिये. उनलोगों की आंखों पर पट्टी बांधकर करीब 50 किमी दूर सुनसान जगह पर ले जाया गया. एक कमरे में बंद कर आंखों की पट्टी खोल दी. पहले दिन आतंकियों ने भोजन की व्यवस्था की. दूसरे दिन खाना बनाने के लिए बर्तन और सामग्री दिये. कहा कि जब तक यहां रहोगे, भोजन-पानी की किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. आतंकियों ने उनसे अभद्र व्यवहार नहीं किया. हालांकि उनके बीच रहकर वे लोग अपनी कुशलता की कामना करते थे. हमेशा अपने घर के बारे में सोचते. यह सोचते कि वे कब मुक्त होंगे और कब घर लौटेंगे. घर-परिवार से संपर्क टूट गया था. भारत सरकार और राज्य सरकार के दबाव का नतीजा है कि आतंकियों ने उन्हें जहां से अगवा किया था, वहीं ले जाकर छोड़ा. कंपनी के लोग पहुंचे और उनलोगों को डेरा ले गये. उसके बाद हम लोग एंबेसी कार्यालय पहुंचे. वहां सबसे पहले बढ़े बाल-दाढ़ी को बनवाया. एंबेसी के अधिकारियों ने उनसे घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली. उनके स्वास्थ्य की जांच करायी गयी. कुछ दिनों बाद मोबाइल पर परिजनों से बात करायी गयी. कंपनी ने पांचों लोगों का टिकट कराने के बाद हवाई मार्ग से मुंबई भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola