Giridih News :रंग और उमंग के साथ मनी होली, गुलाल से सराबोर हुआ गिरिडीह

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :रंगों का पावन पर्व होली जिले भर में हर्षोल्लास, उमंग और भाईचारे के बीच धूमधाम से मनायी गयी. बुधवार की सुबह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में होली की मस्ती दिखने लगी. सुबह से ही युवाओं की टोली सड़कों पर निकली और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा की.

विज्ञापन

देखते ही देखते पूरा शहर व ग्रामीण क्षेत्र रंगों में सराबोर हो गया. हर ओर होली की उमंग नजर आने लगी. शहर के विभिन्न मुहल्लों, चौक-चौराहों और गलियों में सुबह से ही होली के गीतों की गूंज सुनायी देने लगी. कहीं पारंपरिक होली गीत बज रहे थे तो कहीं डीजे की धुन पर युवा जमकर झूमते नजर आये. युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते एक-दूसरे को रंग लगाते हुए त्योहार का आनंद लेते रहे. इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में होली को लेकर खासा उत्साह दिखा. छोटे-छोटे बच्चे भी रंग और पिचकारी लेकर घरों से बाहर निकले और दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की. लोगों ने आपसी मतभेद और मनमुटाव को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया और प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया.

सामूहिक रूप से लिया आनंद

शहर के कई स्थानों पर लोगों ने सामूहिक रूप से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया, जहां लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामना दी. दोपहर तक शहर के लगभग सभी प्रमुख इलाकों में होली की रौनक देखने को मिली. लोग रंगों से सराबोर होकर सड़कों पर मस्ती करते नजर आये. वहीं कई जगहों पर युवाओं ने जुलूस की शक्ल में भी होली खेली. शाम होते ही लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों के घर पहुंचे और अबीर लगाकर होली की बधाई दी. बड़ों का चरण स्पर्श कर छोटों ने आशीर्वाद लिया, बड़ों ने भी उन्हें खुशहाल जीवन की कामना के साथ आशीर्वाद दिया. इधर, समाहरणालय परिसर में डीसी रामनिवास यादव ने अधिकारियों व कर्मियों को रंग व अबीर लगाकर होली की शुभकामना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola