ePaper

बीडीओ व सीओ के नेतृत्व में रन फॉर वोट का आयोजन

Updated at : 27 Apr 2024 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ व सीओ के नेतृत्व में रन फॉर वोट का आयोजन

तिसरी में शुक्रवार को बीडीओ मनीष कुमार व सीओ अखिलेश प्रसाद के नेतृत्व में रन फॉर वोट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तिसरी. तिसरी में शुक्रवार को बीडीओ मनीष कुमार व सीओ अखिलेश प्रसाद के नेतृत्व में रन फॉर वोट का आयोजन किया गया. बीडीओ व सीओ सहित बीइइओ, शिक्षक, सरकारी कर्मी और विभिन्न विद्यालयों के छात्र इसमें शामिल हुए. नारा और बैनर के माध्यम से लोगों को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया. अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे तिसरी के गांधी मैदान से निकलकर थाना मोड़, तिसरी बाजार, छठ तालाब होते हुए मुख्यालय का भ्रमण किया. रन का समापन तिसरी मध्य विद्यालय में हुआ. बच्चे पहले मतदान फिर जलपान, लोकतंत्र का सम्मान करेंगे निर्भीक होकर मतदान करेंगे, लोकतंत्र में भागीदारी हम सब की है जिम्मेदारी, अपने-अपने बूथ पर जाना है मतदान का प्रतिशत बढ़ाना, चाचा-चाची, भाई-बहना वोट देना कभी न भूलना आदि नारा लगा रहे थे. आयोजन में बीइइओ रंजीत कुमार चौधरी, प्लस-2 उच्च विद्यालय के हेडमास्टर घनश्याम गोस्वामी, मॉडल स्कूल के संतोष कुमार, शिक्षक कमलेश सिंह, सुनील बर्णवाल, कल्याण पदाधिकारी एस पोद्दार समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola