Giridih News :सड़क किनारे लगा पेड़ गिरा, दो कार क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :सड़क किनारे लगा पेड़ गिरा, दो कार क्षतिग्रस्त

Giridih News :पुराना जीटी रोड स्थित डुमरी-बेरमो पुराने ब्लॉक के समीप सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सड़क किनारे विशाल पेड़ अचानक गिर गया. पेड़ गिरने से उसके नीचे दो कारें दबकर क्षतिग्रस्त हो गयीं. साथ ही बिजली की तार भी क्षतिग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ की एक बड़ी टहनी पहले टूटकर गिर गयी. इसके बाद पेड़ गिर गयी. इससे आवागमन बाधित हो गया. हालांकि, समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची. सभी के संयुक्त प्रयास से पेड़ को काटकर हटाया गया और टूटे तार को दुरुस्त किया गया. इसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल हो सकी.

गैरेज मालिक को 80 हजार का नुकसान

बताया जाता है कि क्षतिग्रस्त दोनों कारें नियाज मोटर गैरेज के मालिक मुश्ताक मिस्त्री ने बाहर खड़ी की थी. इस घटना में गैरेज मालिक को लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जीटी रोड पर कई ऐसे पेड़ हैं, जो पूरी तरह सूख चुके हैं और कभी भी गिर सकते हैं. यदि इन्हें जल्द हटाया नहीं गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक पेड़ों की जल्द पहचान कर उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाये, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola