Giridih News :मुआवजा के आश्वासन पर हटा रोड जाम
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गावां थाना क्षेत्र के बिरने में पंसस बीना देवी के पति इंद्रदेव प्रसाद यादव की मौत के बाद क्षेत्र में मातम है. शुक्रवार को वे अपने घर से रामनवमी जुलूस में भाग लेने जा रहे थे. इस दौरान कोयला लदे ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया था.
विज्ञापन
गंभीर स्थिति में इंद्रदेव को गिरिडीह ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था. देर रात पुलिस के समझाने व ट्रक मालिक के द्वारा मुआवजे के आश्वासन पर जाम हटाया गया.
शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पूर्व विधायक राजकुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि नवीन प्रसाद यादव, मामले नेता नागेश्वर प्रसाद यादव समेत अन्य शनिवार को मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया. वहीं, हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










