Giridih News :बिरसा के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 15 Nov 2025 10:37 PM

विज्ञापन

Giridih News :महान स्वतंत्रता सेनानी व अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की 15वीं जयंती तथा झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक ने बेंगाबाद स्थित पार्टी कार्यालय कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

कहा गया कि हमें बिरसा मुंडा के बताये रास्ते पर चलकर मौजूदा समय कॉरपोरेट लूट के खिलाफ जल, जंगल, जमीन पर जन अधिकार की लड़ाई तेज करने का संकल्प लेने की जरूरत है. पूर्व जिप सदस्य व पार्टी नेता राजेश यादव ने कहा कि 25 वर्ष के झारखंड में यह साफ दिखाई दे रहा है कि शहीदों के जिन अरमानों और सपनों को लेकर झारखंड बना था, उसमें हम बहुत पीछे हैं. मौके पर शिवनंदन यादव, राजेंद्र मंडल, शंभू ठाकुर, रामलाल मंडल, शंभू तुरी, लखन कोल, महेंद्र साव, धनेश्वर कोल, भीम कोल, उमेश कोल, भातू कोल, मुकेश टुडू, सनीचर कोल, प्रभु शर्मा, सुनील शर्मा, डेगन कोल, बिरजू कोल, प्रकाश कोल, कांग्रेस कोल, मुकेश कोल, सुभाष कोल, टिपन कोल, पप्पू शर्मा, सुरेंद्र कोल, पूरन कोल, विजय कोल, अर्जुन कोल, सुनील कोल, शंकर कोल, ईश्वर कोल, रूपेंद्र कोल, दिनेश कोल, राजेश कोल उपस्थित थे. इधर, मध्वाडीह पंचायत सचिवालय में भी बिरसा जयंती समारोह मुखिया मो सदीक अंसारी के नेतृत्व में मनाया गया.

आजीविका महिला संकुल संगठन ने आयोजित किया समारोह

डुमरी प्रखंड की लक्ष्मणटुंडा पंचायत सचिवालय में आजीविका महिला संकुल संगठन ने रजत जयंती समारोह मनाया. महिलाओं ने झारखंड के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डालते हुए राज्य की प्रगति और संघर्ष की कहानियों को साझा किया. मुख्य अतिथि लक्ष्मणटुंडा की मुखिया अमीना खातून और झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो थे. उन्होंने कहा कि आजीविका महिला संकुल संगठन ना केवल आर्थिक सशक्तीकरण का प्रतीक है, बल्कि झारखंड की महिलाओं की आत्मनिर्भरता व एकजुटता का उदाहरण है. मौके पर समूह की बबीता देवी, कलावती देवी, पूनम देवी, निर्मला देवी, पूनम रानी आदि उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola