Giridih News: पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने घोड़थंभा में पीड़ित परिवारों से की भेंट
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 17 Mar 2025 10:46 PM
Giridih News: राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव सोमवार को घोड़थंभा पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सरकार से न्याय की मांग की. उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जायें.
पूर्व विधायक ने उन परिवारों की हालत पर चिंता जताई, जिनकी दुकानें जला दी गयीं और रोजगार छीन लिया गया. उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया जाये, ताकि वह अपना जीवनयापन कर सकें. उन्होंने दोनों समुदाय से शांति और भाईचारा बनाये रखने की अपील की. कहा कि कोई भी धर्म नफरत फैलाने की इजाजत नहीं देता और ऐसे हालात से केवल आम जनता को नुकसान होता है. उन्होंने प्रशासन से भी निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की, ताकि निर्दोषों को परेशानी ना हो. मौके पर कयूम अंसारी, कौशल्या दास आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










