गांडेय में दो दिन की बारिश से किसानों को राहत, धान के खेतों में लौटी नमी

Updated:
विज्ञापन

धान की फसल

गांडेय में हुई अच्छी बारिश से धान की मुरझाई फसल में फिर से हरियाली लौट आई है, जिससे किसानों में अच्छी पैदावार की नई उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

गांडेय प्रखंड के किसानों के चेहरे पर सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश ने फिर से मुस्कान लौटा दी है. पिछले कई दिनों से पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण धान की फसल मुरझाने लगी थी और खेतों में नमी की कमी साफ दिखाई देने लगी थी. खेतों में रोपे गये धान के पौधे पीले पड़ रहे थे. इससे किसान काफी चिंतित थे.

बारिश से धान की फसल में लौटी हरियाली

दो दिनों से हो रही अच्छी बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी साबित हुई है. बारिश का पानी खेतों में जमा होने से पौधों को पर्याप्त नमी मिली और उनमें फिर से हरियाली लौट आयी है. जिन खेतों में फसल सूखने लगी थी, वहां अब पौधों की बढ़वार बेहतर दिख रही है. किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस वर्षा से फसल को बड़ा लाभ मिला है और अच्छी पैदावार की उम्मीद फिर से जागी है.

किसानों में नयी उम्मीद का संचार

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, धान की फसल के इस विकास चरण में मिट्टी में नमी का बने रहना बेहद जरूरी होता है. बारिश से खेतों की जल आवश्यकता पूरी हुई है, जिससे पौधों की जड़ों को मजबूती मिलेगी और फसल का विकास बेहतर होगा.

हालांकि किसानों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी नियमित बारिश की जरूरत है. फिलहाल सोमवार और मंगलवार की बारिश ने गांडेय क्षेत्र के खेतों में फिर से हरियाली लौटा दी है और किसानों में नयी उम्मीद का संचार किया है.


विज्ञापन
Samsul Ansari

लेखक के बारे में

By Samsul Ansari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola