साइबर अपराधियों की तलाश में यूपी पुलिस पहुंची बेंगाबाद, नईटांड़ गांव में की जांच

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

यूपी पुलिस की टीम साइबर अपराध के मामले में जांच के लिए बेंगाबाद के नईटांड़ गांव पहुंची। आरोपियों के नाम और पते का सत्यापन कर पुलिस टीम वापस लौट गई है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद थाने की पुलिस टीम सोमवार को बेंगाबाद थाना पहुंची. बेंगाबाद पुलिस की मदद से साईबर अपराधियों की तलाश में नईटांड़ गांव पहुंची. यहां पर अभियुक्तों के घर व नाम पता का सत्यापन के बाद पुलिस वापस लौट गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि उक्त थाना क्षेत्र में साईबर अपराध की घटना हुई है. इस मामले को लेकर पीड़ित के आवेदन पर थाना में साल 2006 में केस दर्ज किया गया था. इधर जांच पड़ताल में पता चला कि अपराधी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नईटांड़ गांव के जमालुद्दीन शेख और मो वसीम रजा है.

इसके बाद टीम गठित कर दोनों के नाम पता सत्यापन के लिए टीम बेंगाबाद पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है. टीम में एसआई शैलेंद्र गिरि, मनोज कुमार, वृन्दावन बिहारी पांडेय साथ थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola