कांवरियों की सेवा में मिसाल बना CCL का चिकित्सा शिविर, रोज उमड़ रही भीड़

Updated:
विज्ञापन

चिकित्सा शिविर में मौजूद टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह में सीसीएल द्वारा संचालित निःशुल्क चिकित्सा शिविर कांवरियों के लिए वरदान बना है। अर्पिता महिला मंडल ने शिविर का निरीक्षण कर सेवा कार्य को सराहा।

विज्ञापन

सीसीएल की ओर से दुम्मा में संचालित निःशुल्क चिकित्सा शिविर कांवरियों की सेवा व समपर्ण की मिसाल पेश कर रहा है. यहां पर प्रतिदिन भारी संख्या में कांवरियों की सेवा की जा रही है.

विज्ञापन

अर्पिता महिला मंडल ने भी कैंप में दी सेवा

अर्पिता महिला मंडल, रांची की टीम ने सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का परिचय दिया. संस्था की अध्यक्ष सह सीसीएल सीएमडी की धर्मपत्नी प्रीति सिंह, उपाध्यक्ष नीरू हंजूरा सहित समिति की अन्य सदस्य मौजूद थीं.

गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक की धर्मपत्नी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. अर्पिता महिला मंडल की टीम ने शिविर में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर शिविर की सफलता एवं श्रद्धालुओं के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.

शिविर की सफलता के लिए जनसहभागिता की अपेक्षा

शिविर में समर्पित भाव से कार्य कर रही चिकित्सा एवं सेवा टीम के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया. इसके साथ ही सभी अतिथियों ने भजन एवं भक्तिमय संगीत का आनंद लिया. शिविर के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवरियों की सेवा के लिए फल, लस्सी, पानी, नींबू चाय एवं मिठाई का वितरण किया गया.

मौके पर अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति सिंह ने स्थानीय नागरिकों तथा कांवरिया भाई-बहन से शिविर की चिकित्सकीय सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि सेवा-कार्य की सफलता जन सहभागिता और सहयोग से ही संभव है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola